Home Blog Page 386

राम मंदिर के बाद अब कोई आंदोलन नहीं, हर मस्जिद में शिवलिंग देखना ठीक नहीं: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार एक बड़े बयान में कहा राम मंदिर के आंदोलन के बाद उसकी तरफ से कोई आंदोलन नहीं चलाया जाएगा। भागवत ने यह भी कहा कि हर मस्जिद में शिवलिंग देखना सही नहीं है।

मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में संघ अधिकारी प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा – ‘हर मस्जिद में शिवलिंग की तलाश क्यों करते हैं। हमने 9 नवंबर को कह दिया था कि एक राम जन्मभूमि का आंदोलन था, जिसमें हम अपनी प्रवृत्ति के विरुद्ध किसी ऐतिहासिक कारण से सम्मिलित हुए। हमने उस काम को पूरा किया। अब हमें कोई आंदोलन वगैरह नहीं करना है।’

भागवत ने आगे कहा – ‘लेकिन लोगों के मन में मुद्दे उठते हैं। ये किसी के खिलाफ नहीं हैं। मुसलमानों को इसे अपने विरुद्ध नहीं मानना चाहिए, हिंदुओं को भी नहीं मानना चाहिए। अच्छी बात है, ऐसा कुछ है तो आपस में मिल बैठकर सहमति से कोई रास्ता निकालें।’

आरएसएस प्रमुख ने कहा – ‘सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। दिल में कोई अतिवाद नहीं होना चाहिए, न ही शब्दों में और न ही कार्य में। दोनों तरफ से डराने-धमकाने की बात नहीं होनी चाहिए। हालांकि, हिंदू पक्ष की ओर से ऐसा कम है। हिंदुओं ने बहुत धैर्य रखा है। हिंदुओं ने एकता के लिए बहुत बड़ी कीमत भी चुकाई है।’

भागवत ने कहा कि हिंदुओं को यह समझना चाहिए कि मुसलमान उनके अपने पूर्वजों के वंशज हैं और ‘खून के रिश्ते से उनके भाई हैं। अगर वे वापस आना चाहते हैं तो उनका खुली बाहों से स्वागत करेंगे। अगर वे वापस नहीं आना चाहते, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पहले ही हमारे 33 करोड़ देवी-देवता हैं, कुछ और जुड़ जाएंगे। हर कोई अपने धर्म का पालन कर रहा है।’

अनुराग ठाकुर ने साइकिल चला लोगों को दिया संदेश, “पीएम मोदी के संदेश को हर जगह है पहुंचाना”

विश्व साइकिल दिवस पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से साइकिल रैली राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की। अनुराग ठाकुर ने करीब 700 युवाओं के साथ 7.5 किलोमीटर तक साइकिल चलार्इ।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, मनसुख मंडाविया और मीनाक्षी लेखी भी उपस्थित रहे। आज विश्व साइकिल दिवस है और यह शिक्षा को मजबूत करने, व्यायाम सहित बीमारियों को रोकने के लिए मनाया जाता है।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश को हम इस दिवस के मौके पर हर जगह पहुंचाना चाहते हैं, क्योंकि फिट इंडिया, खेलो इंडिया, क्लीन इंडिया और स्वस्थ भारत सभी मुहिमों को साइकिल से ही पूरा किया जा सकता है।“

आपको बता दें, 3 जून 2018 को पहली बार विश्व साइकिल दिवस को चिह्नित किया गया था, जब संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार अप्रैल में न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें नियमित सत्र के दौरान एक प्रस्ताव अपनाया था।

सिंगर मूसेवाला की हत्या के पांच दिन बाद सीएम मान परिजनों से मिले

पंजाब के लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पांच दिन बाद स्थानीय लोगों के विरोध के बीच मुख्यमंत्री मान शुक्रवार उनके परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से गायक की मृत्यु पर संवेदना जताई।

जानकारी के मुताबिक मूसे वाला के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। आज सुबह में मूसेवाला के गांव पहुंचे आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली का भारी विरोध हुआ था। लोगों ने जमकर आप सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। जिसके कारण विधायक को सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले बिना ही लौटना पड़ा था।

गांव के लोगों में इस बात पर भी जबरदस्त नाराजगी है कि सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार में मान सरकार की ओर से एक भी मंत्री शामिल नहीं हुआ था। याद रहे दिवंगत सिद्धू के परिजन उनकी हत्या की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से करवाने की मांग कर चुके हैं।

उधर सीएम मान ने आज मूसेवाला के पिता बलकोर सिंह सहित अन्य परिजनों के साथ बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। सीएम ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। एसआईटी जांच कर रही है, जल्द ही इस घटना में शामिल सभी दोषियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा दी जाएगी।

मूसेवाला के अंतिम संस्कार में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। गांव में अभी भी तनाव की स्थिति है। लोग इस बात से भी खफा हैं कि मूसेवाला को खतरे के बावजूद मान सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद ही उनकी हत्या हुई।

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी अब 13 जून को ईडी के सामने होंगे पेश

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में होने के कारण उनके पेश होने की तारीख बदलने के आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्हें अब 13 जून को पेश होने को कहा है। पहले राहुल को ईडी के सामने 2 जून को पेश होना था।

राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी को भी नेशनल हेराल्ड मामले में ही 8 जून को पेश होने को कहा है। सोनिया के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बावजूद कहा है कि वे ईडी के सामने पेश होंगी।

उधर राहुल गांधी चूँकि विदेश में हैं, उन्होंने ईडी से आग्रह किया था कि 2 जून की जगह 5 जून के बाद की कोई तारीख पेश होने के लिए दी जाए।

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को अब 13 जून को पेश होने को कहा गया है। ईडी ने उनका आग्रह स्वीकार करते हुए नया समन जारी किया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को होम क्वारंटाइन किया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के एक दिन बाद उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी संक्रमित हो गयी हैं। प्रियंका ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

ट्विटर पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी साझा प्रियंका ने ‘ लिखा है – ‘मैं हल्के लक्षणों के साथ कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। उन लोगों, जो हाल में मेरे संपर्क में आए हैं, से अनुरोध है कि सभी आवश्यक सावधानी बरतें।’

पिछले कल ही सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उनकी बुधवार शाम हलके बुखार और कोविड के लक्षण के बाद जांच की गई, जिसमें उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

इस बीच पीएम मोदी ने कल शाम सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना अपने ट्वीट में लिखा – ‘कोविड-19 से संक्रमित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

घाटी से कश्मीरी पंडितों का पलायन, शाह ने आज बैठक बुलाई

कश्मीर से नब्बे के दशक के बाद पहले बड़े पलायन में करीब 100 से ज्यादा कश्मीरी पंडित घाटी छोड़कर सुरक्षित इलाकों में पलायन कर गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कश्मीर की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है। उन्होंने कश्मीर में लोगों की जानें पर गहरी चिंता जताई है।

उधर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली तलब किया है। ये बैठक तब हो रही है, जब घाटी में हत्याओं का दौर शुरू हो गया है।

आतंकियों की तरफ से लक्षित हत्यायों के बाद घाटी में अल्पसंख्यकों के बीच खौफ छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। नब्बे के दशक के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कश्मीरी पंडितों ने घाटी से पलायन किया है। वैसे हाल में आतंकियों की तरफ से अल्पसंख्यक हिन्दू और बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय दोनों के लोगों की हत्याएं की गयी हैं।

याद रहे पिछले तीन दिन में आतंकियों ने कुलगाम के एक सरकारी स्कूल के बाहर शिक्षिका रजनी बाला की हत्या के बाद गुरुवार को राजस्थान के एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी।

कश्मीर में पिछले 26 दिन में 2 जून तक 10 लोगों की हत्या हुई हैं जिनमें कांस्टेबल गुलाम हसन डार, शाहिद गनी डार, राहुल भट्ट, कांस्टेबल रियाज अहमद, रंजीत सिंह, कांस्टेबल सैफुल्लाह कादरी, अमरीन भट्ट, रजनी बाला, विजय कुमार और दिलखुश शामिल हैं।

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके कश्मीर में लगातार बिगड़ रहे हालात पर चिंता जताई है। ट्वीट में राहुल ने कहा – ‘बैंक मैनेजर, टीचर और कई मासूम लोग रोज़ मारे जा रहे हैं, कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं। जिनको इनकी सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं है। भाजपा ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है। कश्मीर में अमन कायम करने के लिए तुरंत कदम उठाइए, प्रधानमंत्री जी।’

पंजाब सरकार ने वीआईपी सुरक्षा वापस लेने का फैसला पलटा

वीआईपी सिक्योरिटी वापस लेने के फैसले को एक महीने से भी कम समय में बदलते हुए पंजाब सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा 7 जून से फिर बहाल करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी पंजाब सरकार ने गुरुवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल अपने एक जवाब में दी है।

सरकार को कुछ दिन पहले गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आलोचना झेलनी पड़ी थी, जो उन 424 लोगों में शामिल थे। सुरक्षा वापस लेने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाये जा रहे थे।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब मांगा था। अब आज हाईकोर्ट के सामने मान के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी 424 लोगों की सुरक्षा वापस दिए जाने की बात कही है। यह सुरक्षा 7 मई को वापस ले ली गयी थी।

पंजाब सरकार ने अदालत में आज कहा कि सुरक्षा कवर 7 जून से फिर से बहाल कर दिया जाएगा। मान सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका पूर्व मंत्री ओपी सोनी ने डाली थी। सरकार ने कहा कि उसे 6 जून को ऑपरेशन ब्लूस्टार की वर्षगांठ के लिए सुरक्षा कर्मियों की जरूरत है, लिहाजा 7 जून से हम सुरक्षा फिर से बहाल कर देंगे।

सोनिया गांधी कोविड पॉजिटिव, बुखार के बाद आइसोलेट किया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोविड से संक्रमित हो गयी हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें हल्का बुखार है और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष को हल्का बुखार है और उन्हें कोविड से जुड़े लक्षण हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें सोनिया गांधी को 8 जून को नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने पेश होना है, लिहाजा उनके कोविड पॉजिटिव होने के बाद इसकी संभावना नहीं है। सुरजेवाला ने बताया कि आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया गया है।

कश्मीर में आतंकियों ने राजस्थान के बैंक मैनजेर की हत्या की

जम्मू और कश्मीर में आतंकी वारदातों में तेजी आ रही है। तीन दिन पहले कश्मीरी हिन्दू महिला की हत्या के बाद अब गुरुवार को राजस्थान के एक बैंक मैनजेर की कुलगाम जिले में हत्या कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कुलगाम में जिस बैंक मैनेजर की आतंकियों ने हत्या की है वह मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाला था। यह घटना कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकी देहाती बैंक की है जहाँ आतंकियों ने बैंक मैनेजर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है।

राजधानी दिल्ली में चुनाव न होने से विकास कार्य ठप

राजधानी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाले जाने के बाद दिल्ली की गलियों का विकास रुक सा गया है। इसके पीछे की सियासत को लेकर दिल्ली वालों का कहना है कि अगर दिल्ली नगर निगम के चुनाव और टाले गये तो आने वाले दिनों में दिल्ली की गलियों का विकास पूरी तरह से ठप सा हो जायेगा। बताते चलें दिल्ली में निर्धारित समय के मुताबिक अप्रैल 2022 में दिल्ली नगर निगम के चुनाव हो जाने थे। लेकिन सियासत क्या न करें। क्योंकि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में एक पार्टी को बड़ा नुकसान की आशंका थी और एक नई नवेली पार्टी के पक्ष के हवा बनती दिख रही थी।

जिसके कारण सियासी गुणा-भाग ऐसा लगाया गया कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव तक टाले गये है ।दिल्ली के पार्षदों का कहना है कि देश की राजधानी में गत 7 -8 साल पहले विकास और सुविधाओं की चर्चा देश के अन्य महानगरों में होती थी। लेकिन आज दिल्ली में विकास न के बराबर हो रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरीष सिंह का कहना है कि ये अजीब ही विडम्बना है कि चुनाव हार के डर से चुनाव को टाला जाना ये लोकतंत्र के लिये ठीक नहीं है।उनका कहना है कि अगर चुनाव के हार -जीत को भाप कर सत्ताधारी पार्टी मनमर्जी करती रही तो दिल्ली में विकास कार्य ही ठप नहीं होगे बल्कि लोकतंत्र से् लोगों का विश्वास उठ जायेगा। और अफसरशाही हावी हो जायेगी।जिसके चलते लोगों को सुविधाओं के अभाव में भटकना पड़ेगा।

सूत्रों का कहना है कि चुनाव को लेकर दिल्ली की राजनीतिक पार्टियों की पैनी नजर है कि कब भी सियासी गुणा -भाग लगाकर सत्ताधारी पार्टी चुनाव की घोषणा कर सकती है। सो इस लिहाज से सभी राजनीतिक दल अपनी -अपनी चुनावी तैयारियों में लगे है।