16 मई 2026,नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ‘ऑपरेशन RAGEPILL’ के तहत 182 करोड़ रुपये कीमत की कैप्टागन ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की है। यह भारत में पहली बार है जब इस तरह की ड्रग्स पकड़ी गई है।
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि मोदी सरकार “ड्रग-फ्री इंडिया” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और देश को ड्रग्स तस्करी का ट्रांजिट रूट नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह खेप मिडिल ईस्ट भेजी जानी थी और मामले में एक विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है। कैप्टागन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “जिहादी ड्रग” के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सिंथेटिक उत्तेजक ड्रग है, जिसका इस्तेमाल कई आतंकी और उग्रवादी संगठनों द्वारा किए जाने की आशंका जताई जाती रही है। इस मामले में सीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमित शाह ने एनसीबी अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि एजेंसी देश में ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और हर स्तर पर तस्करी के नेटवर्क को तोड़ा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। घटना के बाद प्रशासन ने खुले बोरवेल को सुरक्षित तरीके से बंद करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।




