सेक्स स्कैंडल में फंसे सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद भारत लौटे, SIT ने एयरपोर्ट पर ही किया गिरफ्तार

कर्नाटक : कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद जर्मनी से बेंगलुरु लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने के कुछ ही मिनटों बाद एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रज्वल को जर्मनी से आने के बाद एसआईटी ने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय ले जाया गया। आज उन्हें जज के सामने पेश किये जाने की संभावना है। प्रज्ज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो कांड के मुख्य आरोपी है।

प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोप हैं। कर्नाटक सेक्स स्कैंड पर काफी बवाल हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रज्वल से सबसे पहले शुक्रवार को पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उसका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। प्रज्वल को महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम जीप से सीआईडी ऑफिस लेकर पहुंची, जिसके बाद उन्हें रातभर सीआईडी ऑफिस में ही रखा गया। इससे पहले बुधवार को स्थानीय अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, प्रज्ज्वल ने पहले ही एक वीडियो संदेश जारी कर 31 मई को भारत वापसी की घोषणा की थी। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना को अब जेडीएस ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। वह लुफ्थांसा की फ्लाइट एलएच0764 से शुक्रवार तड़के वापस देश आए। प्रज्वल के खिलाफ 3 महिलाओं के उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं। वे 26 अप्रैल को लोकसभा की वोटिंग के बाद जर्मनी चले गया था, तब से उसका कोई पता नहीं है।
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल का मुख्य आरोपी प्रजवल रेवन्ना गिरफ्तार.
वहीं गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे के अंदर एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड मांगेगी। प्रज्वल रेवन्ना को मेडिकल टेस्ट के लिए शुक्रवार को सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा। रेवन्ना ने अपने राजनयिक पासपोर्ट पर म्यूनिख के लिए उड़ान भरी थी। करीब 34 दिनों बाद वह बेंगलुरु लौटे हैं। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रज्वल रेवन्ना ने 27 मई को वीडियो जारी करके कहा- ‘मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं। मुझे अदालत पर भरोसा है और विश्वास है कि मैं अदालत के जरिए झूठे मामलों से बाहर आऊंगा।’