
तहलका डेस्क।
भोपाल/ नई दिल्ली। Meghalaya में Honeymoon के दौरान हुए बहुचर्चित Raja रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को अदालत से जमानत मिल गई है। करीब 10 महीने तक शिलांग की जेल में बंद रहने के बाद सोनम की रिहाई का रास्ता साफ होते ही इंदौर में दोनों परिवारों के बीच तनाव और कड़वाहट फिर से सतह पर आ गई है। इस बीच सोनम के बड़े भाई और Indore के कारोबारी Govind रघुवंशी ने बड़ा दावा करते हुए अपनी बहन से पूरी तरह किनारा कर लिया है। गोविंद का कहना है कि उनके परिवार ने सोनम को उसके हाल पर छोड़ दिया है और उसकी मदद के लिए कोई वकील भी नियुक्त नहीं किया है।
गोविंद ने स्पष्ट किया कि उन्हें बहन की जमानत की जानकारी केवल Media के माध्यम से मिली। हालांकि, जमानत की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सोनम के पिता Devi Singh शिलांग में देखे गए थे, जिस पर गोविंद ने सफाई दी कि उनके पिता केवल अदालत के आदेश पर वहां गए थे और अब वापस लौट चुके हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि सोनम के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। गौरतलब है कि गिरफ्तारी के समय गोविंद ने अपने दिवंगत जीजा राजा की मां से लिपटकर रोते हुए कसम खाई थी कि वह अपनी बहन को फांसी दिलाने के लिए लड़ेंगे।
दूसरी ओर, मृतक राजा रघुवंशी के भाई Vipin ने सोनम की रिहाई के बाद अपनी जान को खतरा बताया है और सोनम के मायके पक्ष पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। जवाब में गोविंद ने कहा कि वह इन आरोपों पर नि:शब्द हैं और राजा का परिवार कानूनी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है। जमानत की शर्तों के मुताबिक सोनम फिलहाल बिना अनुमति मेघालय के East Khasi Hills क्षेत्र से बाहर नहीं जा सकेगी। ज्ञात हो कि मई 2025 में हनीमून पर गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या कर उनका शव चेरापूंजी की खाई में फेंक दिया गया था। इस साजिश में सोनम के साथ उसके कथित प्रेमी Raj कुशवाह और अन्य दोस्तों को भी आरोपी बनाया गया है।



