बिहार पुलिस ने 100 किलो डोडा के साथ 54 किलो गांजा पकड़ा

बिहार:चौपारण में फैले गैर कानूनी धंधा को जड़ से उखाड़ने को लेकर अपने ही स्टाइल से आगे बढ़ रहे थाना प्रभारी दीपक सिंह आज जनता के चहेते बन बैठे है। हर दिन एक बड़ा खुलासा कर सभी को चौकाने पर मजबूर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना पर डीएसपी सुरजीत कुमार, थाना प्रभारी दीपक सिंह ने छापेमारी टीम बनाकर दुरागड़ा गाँव में छापामारी कर 107.4 किलोग्राम डोडा व 54.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। डोडा व गांजा का सरकारी दर लगभग 47 लाख के आसपास है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दुरागड़ा गाँव निवासी कैलाश सिंह व बिट्टू सिंह अपने अपने घरों में डोडा व गांजा छिपाकर तस्करी के लिए रखा गया था। जब पुलिस पकड़ने गई तो दोनों अपने-अपने घर से निकालकर बाहर फेंक रहे थे। पुलिस को आता देख एक तस्कर भागने में सफल रहा है, वहीं पुलिस ने कैलाश सिंह को मौके पर से गिरफ्तार किया है। इस अभियान में अवर निरीक्षक नीलेश कुमार रंजन, संजय सिंह, बिंदेश्वर महतो शामिल थे।