सुखबीर बादल लगातार तीसरी बार चुने गए शिअद के अध्यक्ष

सुखबीर सिंह बादल तीसरी बार शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष चुने गए हैं। शिअद के स्थापना दिवस पर पार्टी डेलीगेट्स ने उन्हें फिर से इस पद के लिए चुना। पार्टी डेलीगेट्स का इजलास आज अमृतसर में हुआ।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को हुए डेलीगेट इजलास में सुखबीर लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष चुना गया। उनके मुकाबले और कोइ उम्मीदवार मैदान में नहीं था लिहाजा उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। बताया गया है कि अध्यक्ष पद के पार्टी के किसी अन्य नाम का डेलीगेट्स ने प्रस्ताव नहीं किया। इसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
वे लगातार तीसरी बार शिअद के अध्यक्ष बने हैं। सुखबीर पंजाब के उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं। इजलास में उन्हें अध्यक्ष चुने जाने के बाद शिअद की वर्किंग कमेटी और अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन का अधिकार भी दिया गया।
अमृतसर में एसजीपीसी के मुख्यालय तेजा सिंह समुदरी हाल में आयोजित इजलास में पंजाब और अन्य राज्यों से आए पार्टी के करीब ६०० डेलीगेट्स मौजूद थे। सुखबीर  सिंह बादल को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर सबने एकसुर सहमति जताई। सुखबीर इससे पहले भी दो बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।