सिद्धू का पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

पंजाब की राजनीति पल-पल बदल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के दिल्ली जाने और भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

सिद्धू ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में सिद्धू ने कहा कि वे पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकते न ही अपने मूल्यों से। सिद्धू दो महीने पहले ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये गए थे।

सिद्धू ने कहा कि वे कांग्रेस में ही रहेंगे। उनके इस्तीफे पर आलाकमान क्या फैसला करती है, यह देखना होगा।