मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, 7 की मौत, दो घायल

 

तहलका ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी है। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया  गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुःख जताया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा एक कार और एक अज्ञात वाहन की टक्कर होने से हुआ। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन का चालाक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
कार में लोग सवार थे।

यह लोग कार में आगरा से नोएडा जा रहे थे जब थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 68 पर हादसा हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की शिनाख्त की।  

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। एक ट्वीट पीएमओ ने  लिखा – उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया हैउनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।