बीजापुर में १० नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ पुलिस : डीआरजी और एसटीएफ की साझी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरूवार को सुरक्षा बालों को एक बड़ी कामयाबी मिली है।  वहां १० माओवादियों को उन्होंने मार गिराया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी के पास सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान यह नक्सली मारे गए। पुलिस के मुताबिक मारे गए नक्सिलयों से हथियार भी बरामद हुए हैं। यह नक्सली डीआरजी और एसटीएफ के साझे अभियान में ढेर किये गए।

पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक जवानों और नक्सलियों के बीच काफी लंबी  गोलीबारी हुई। पुलिस पार्टी नक्सलियों के गढ़ में धावा बोलने में सफल रही। अभी तक की जानकारी के मुताबिक पुलिस पार्टी को घटना स्थल पर आतंकियों के शव और हथियार मिले हैं।

फिलहाल आपरेशन के बाद पुलिस पार्टी अभी बेस कैंप में नहीं लौटी है।  जवानों के लौटने के बाद स्थिति और साफ होगी। इंदावती इलाके में जवानों ने खोज का काम तेज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बल के सभी लोग सुरक्षित हैं। बरामद हथियारों के बारे में ज्यादा जानकारी अभी फिलहाल नहीं है।

जानकारी के मुताबिक भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना सुरक्षा बल को मिली थी जिसके बाद  चलाया गया। इस दौरान माड़ इलाके में जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मार गिराया। दस नक्सलियों को मार गिराने का दावा पुलिस ने किया है।