14 मई 2026, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रानी बाग इलाके में बीते सोमवार की रात को 30 वर्षिय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्मं की वारदात ने दिल्ली में महिलाओ की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिये हैं।
घटना की सच्चाई क्या है?
पुलिस में हुई शिकायत के अनुसार सोमवार रात को काम से लौटते वक्त पीडिता सरस्वती बिहार बस स्टांप के पास पहुंची.. इसी दौरान वहां खडी एक स्लीपर बस पर मौजूद व्यक्ति ने समय पूछने के बहाने उसे बुलाया और बस में खींच लिया। उसके बाद आरोपी बस को नांगलोई की ओर ले गए, जहां पर उस महिला के साथ दुष्कर्म किया गया । पीडिता पीतमपुरा के एक झुग्गी की रहने वाली है।वो मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। वो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।
पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियो (ड्राइवर और कंडक्टर) को गिरफ्तार कर लिया है। जिस बस में वारदात हुई थी उसे जब्त कर लिया है। महिला की शिकायत पर महिला का मेडिकल हो गया है। और शिकायत पर पुलिस ने एफ आईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।




