गायक दलेर मेहंदी भाजपा में शामिल

अभिनेता सनी देओल और सूफी गायक हंसराज हंस के बाद पंजाबी गायक दलेर मेंहदी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। पंजाब में भाजपा कांग्रेस और अकाली दल के बाद तीसरे नंबर की पार्टी है। देखा है क्या भाजपा उन्हें चुनाव मैदान में उतारेगी।
दलेर मेहंदी शुक्रवार राजधानी दिल्ली में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले हरियाणा की पॉपुलर कलाकार सपना चौधरी भी मनोज तिवारी के नामांकन के वक्त उनके साथ दिखी थीं।
पंजाबी गायक हंसराज हंस को भाजपा ने दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट सीट से चुनाव मैदान में उतारा है जबकि सनी देओल को गुरदासपुर से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता  है। दलेर मेंहदी भी अब भाजपा में शामिल हो गए हैं तो चर्चा है कि उन्हें भी पंजाब की किसी सीट से भाजपा मैदान में उतार सकती है।