एम. रियाज़ हाशमी
नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ। बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार थे। यात्रियों की पहचान प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एच.एस. नटराज के रूप में हुई है। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन हिमांशु थे।
हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर करीब 2:20 बजे जोशीमठ के पास छई गांव और हाथी पर्वत क्षेत्र में इसका संपर्क टूट गया। इसके बाद दुर्घटना की सूचना सामने आई।
हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुट गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को तत्काल बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
एहतियाती कदम के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े का संचालन रोक दिया गया है। हादसे की वास्तविक वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। खराब मौसम और क्षेत्र में बर्फबारी को भी जांच के दायरे में रखा जा सकता है।
उत्तराखंड में कब-कब हुए बड़े हेलीकॉप्टर हादसे?
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन के दौरान पिछले वर्षों में कई बड़े हादसे हो चुके हैं। इनमें कई दुर्घटनाओं में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान गई है।
– 21 जून 2013: केदारनाथ क्षेत्र के जंगलचट्टी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में पायलट की मौत हुई।
– 25 जून 2013: केदारनाथ आपदा के दौरान राहत अभियान में लगा भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें 20 सैन्यकर्मियों की मौत हुई।
– 28 जून 2013: गरुड़चट्टी के पास एक और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में तीन लोगों की जान गई।
– 10 जून 2017: बदरीनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एक इंजीनियर की मौत हुई, जबकि दो पायलट घायल हुए।
– 21 अगस्त 2019: उत्तरकाशी जिले के अराकोट क्षेत्र में राहत अभियान में लगा हेलीकॉप्टर मोल्डी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हुई।
– 18 अक्टूबर 2022: केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी के पास पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत हुई।
– 8 मई 2025: उत्तरकाशी के गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत छह लोगों की मौत हुई।
– 15 जून 2025: केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेलीकॉप्टर गौरी माई खर्क के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सात लोगों की मौत हुई। लगातार होते हादसों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल: चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं की बढ़ती मांग, पहाड़ी क्षेत्रों का कठिन भूगोल, तेजी से बदलता मौसम और उड़ान संचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। वर्ष 2025 में ही मई और जून के दौरान




