ऐश्वर्या बच्चन, बेटी आराध्य बच्चन भी कोविड-१९ पॉजिटिव

बच्चन परिवार में अमिताभ और अभिषेक के बाद ऐश्वर्या बच्चन और उनकी बेटी आराध्य बच्चन भी कोविड-१९ पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ और अभिषेक को कल की पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। ऐश्वर्या बच्चन और उनकी बेटी आराध्य बच्चन के लक्षण भी हलके पाए गए हैं।

मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के सह कमिश्नर विश्वास मोटे ने इस जानकारी की पुष्टि की है। अभी यह जानकारी नहीं है कि ऐश्वर्या बच्चन और उनकी बेटी आराध्य बच्चन भी अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। संभावना यही है कि दोनों को एहतियातन अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक परिवार में अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव नेगेटिव आई है जिनमें अमिताभ की पत्नी जया भी शामिल हैं। रेपिड टेस्ट में ऐश्वर्या बच्चन और उनकी बेटी आराध्य बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन स्वैप टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।