हालीवुड की गिनी चुनी फिल्मों को मिले पुरस्कार

लास एंजिलिस में चार मार्च को शानदार ऑस्कर फिल्म पुरस्कार समारोह हुआ। इसमें जबरदस्त फिल्म ‘द शेप ऑफ वाटरÓ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस आयोजन में श्रीदेवी और शशि कपूर को श्रद्धांजलि भी दी गई।

फॉक्स सर्चलाइट की फिल्म के मैक्सिकन फिल्म निर्माता गिलेरमो डेल टोरो को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर मिला। इस घोषणा से एक महिला या एक अश्वेत फिल्म निर्माता को ऑस्कर पाने की गुंजायश भी खत्म हो गई। यह फिल्म एक गूंगी सफाई करने वाली महिला की है जो नदी के ही एक विचित्र प्राणी से प्रेम कर बैठती है। उसे 13 मनोनयन मिले हैं और चार एकेडमी पुरस्कार।

ब्रिटेन के गैरी ओल्डमैन को दूसरे विश्वयुद्ध के नेताओं में प्रधानमंत्री विन्स्टन चर्चिल की भूमिका फिल्म ‘डार्केस्ट ऑवरÓ में निभाने पर मिला। फ्रांसिस मैक्डोरमांड्स की ‘फ्यूरीÓ में महिला की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार फाक्स सर्च लाइट की डार्क कामेडी थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसूरी पर मिला।

ऑस्कर के होस्ट जिमी किमेल ने हालीवुड के सेक्सुअल मिस्कंडक्ट स्कैंडल पर काफी मज़ाक किए। साथ ही एलजीबीटी मुद्दों को भी उठाया और स्कूल में गोली चलाने की घटनाओं और रंगभेद पर भी अपनी बात रखी।

‘गे रोमांसÓ फिल्म काल मी ‘यूअर नेमÓ को स्क्रीन प्ले और रंगभेदी सेटायर गेट आउट को स्क्रीन प्ले पुरस्कार दिया गया।

ए फैंटास्टिक वुमेन, चिली की एक ट्रांस जेंडर महिला है जिसमें अभिनय भी ट्रांसजेंडर अभिनेत्री डेनिएल बेगा ने किया है। उसे विदेशी भाषा की फिल्म के तौर पर पुरस्कृत किया गया। मैक्सिको से प्रेरित होकर बनी कोको फिल्म को सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।

सैम रॉकवेल और एलिस जाने को पहला ऑस्कर स्पोर्टिंग भूमिकाओं के लिए फिल्म थ्री बिलबोर्ड और एक आइस-स्केटिंग फिल्म आई टोन्या पर दिया गया।