हमले मुख्यमंत्री केजरीवाल पर कितने सही, कितने गलत

जब से आप पार्टी का गठन हुआ है तब से वह कांग्रेस और भाजपा पर सीधे आक्रामक हमले करती रही है। जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल बने है तब से केन्द्र में कांग्रेस की सरकार नहीं है और न ही दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का विधायक। ऐसे में अब सीधे तौर पर आप पार्टी के निशाने पर भाजपा है। पर भाजपा का कहना है कि आप पार्टी का जन्म ही विरोध और अपनी कमियों को छिपाने के लिए हुआ है। आप पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री पर 20 नवम्बर को दिल्ली सचिवालय पर हुए मिर्ची हमले के बाद दिल्ली की सियासत तेज हो गई है और इसी समय दिल्ली के नए मुख्य सचिव विजय देव को बनाया गया। इन्ही दो मामलों को लेकर भाजपा और आप पार्टी एक दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप लगाने में लगी हुई है। वहीं दिल्ली के विधायक सोमनाथ भारती द्वारा टी वी एंकर पर अर्मायादित टिप्पणी के बाद भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के निशाने पर आप पार्टी भी है। आप पार्टी पर आरोप है कि दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है जनता परेशान है। ऐसे में कुछ विधायकों व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे है पर सीधे तौर पर अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर रिश्वतबाजी ,घुसखोरी और भ्रष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आने से विपक्ष को सरकार को बदनाम करने का कोई ठोस हथियार नहीं मिला है जिससे वह सरकार के लिए दिक्क्त पैदा कर सकें।

20 नवम्बर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर मिर्ची से हुए हमले को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा केजरीवाल की हत्या करानी चाहती है क्योंकि जिसने मिर्ची पाउडर से केजरीवाल पर हमला किया है वह भाजपा का कार्यकर्ता है। भाजपा हर रोज नये हंथकंडे अपना रही है जिससे मुख्यमंत्री के कामकाज में अड़़चन पैदा हो रही है। आप पार्टी के नेता दिलीप पांडे के नेतृत्व में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भाजपा कार्यालय परे विरोध में नारेबाजी की और आरोप लगाया कि भाजपा केजरीवाल के खिलाफ साजिश रच रही है। दिलीप पांडे ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बहुमत से दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को चुना है। ऐसे में भाजपा ओंछी राजनीति कर आप पार्टी को धमका रही है और केजरीवाल पर जानलेवा हमले कर रही है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी के समर्थकों द्वारा सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर पत्थरबाजी की गई और बोतलें फेंकी गई ये सब भाजपा की हरकतें आप पार्टी को डराने की चाल है पर आप पार्टी डरने वाली नहीं है।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हुए हमले की निंदा भाजपा और कांग्रेस ने की है पर दोनों ने केजरीवाल के इस हमले में शामिल होने की बात कहीं है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल पर जो भी हमला हुआ है उसकी वह निन्दा करते हैं और हमले में जो दोषी है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिये पर केजरीवाल पर ही हमले क्यों होते है इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। मनोज तिवारी ने अरविन्द केजरीवाल को नसीहत देते हुये कहा कि यह तरीका अब पुराना हो गया है दिल्ली की जनता उन्हें समझ गई है। इसलिये अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने आप पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती का मामला उठाते हुये कहा कि मुख्यमंत्री विधायक सोमनाथ द्वारा महिला पत्रकार के साथ किये गये अर्मादित मामले पर चुप्पी को साधे हुए है्र इस बारे में क्यों नहीं बोलते है। भाजपा के पश्चिमी दिल्ली के अध्यक्ष रमेश खन्ना ने कहा कि अजीब स्थिति है जब भी कोई हमला मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर होता है तो वह सीेधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराती है। जबकि आप पार्टी के विधायक जब कोई तानाशाही और आराजकता करते पकड़े जाते है तब मुख्यमंत्री कुछ बोलते नहीं है। विधानसभा में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हुए हमले की निन्दा करते हुये कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। टीवी एंकर के साथ विधायक सोमनाथ भारती द्वारा बदसलूकी की गई इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्य़क्ष स्वाति मालीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और विधायक सोमनाथ भारती मांफी मांगें। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल तुरन्त महिलाओं के साथ अभ्रद्रता होने पर बोलती रही पर अब वह चुप है। गुप्ता ने कहा कि शर्मनाक बात तो ये है कि मुख्यमंत्री अभी तक सोमनाथ भारती का बचाव करने में लगे है।

टीवी एंकर के साथ सोमनाथ भारती ने जो बदसलूकी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है उसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आप पार्टी के कार्यालय और विधायक के निवास पर विरोध कर सोमनाथ कों बर्खास्त करने की मांग की है। दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शमिष्ठा मुखर्जी ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को बिना शर्त दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिये और तत्काल विधायक सोमनाथ को बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली महिला आयोग को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सोमनाथ भारती के आवास पर दिल्ली महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम पाराशर ने कहा कि विधायक सोमनाथ को तुरन्त मांफी मांगनी चाहिए जो विधायक महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता है उसको विधायक बने रहने का कोई अधिकार नहीं है इसलिए मुख्यमत्री अरविन्द केजरीवाल सोमनाथ को बर्खास्त करें।

अरविन्द केजरीवाल पर मिर्च पाउडर से हुयें हमले की निन्दा करते हुये दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि दिल्ली के 10 वें मुख्यमंत्री अरविन्द केेजरीवाल पर लगातार हमले हुए हंै जबकि इनसे पहले दिल्ली के नौ मुख्यमंत्रियों पर कभी भी कोई हमला नहीं हुआ है। भाजपा और आप पार्टी की नूरा कुश्ती का नतीजा ये है कि कभी केजरीवाल पर जूता फेंका जाता है तो कभी पिटाई की जाती है और तो और स्याही और मिर्ची पाउडर फेंक कर हमला किया जाता है। अजय माकन का कहना कि दिल्ली आप पार्टी और केन्द्र में भाजपा अपनी कमी को छिपाने में लगी है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली वालों का हाल बेहाल है प्रदूषण के कारण दिल्ली वालों की उम्र 10 साल कम हो रही है। इस मामले में न तो केन्द्र सरकार और न दिल्ली सरकार कुछ कर रही है। बस जनता को ठगने के लिये भाजपा और आप पार्टी नूरा कुश्ती में मस्त है पर जनता सब जानती है।