सोनिया गांधी राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने पहुँची; उन्हें बधाई, शुभकामनाएं दीं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर नियुक्ति की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य के चलते मुर्मू से भेंट करने नहीं जा सकी थीं। सोनिया हाल में दो बार कोविड-19 पॉजिटिव हुई हैं और इसके अलावा उन्हें शुरू में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना पड़ा था।

इससे पहले जुलाई में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहने वाले बयान पर काफी हंगामा हुआ था, हालांकि, रंजन ने इसके लिए मुर्मू से क्षमा याचना की थी। बाद में यह मामला ठंडा पड़ गया था।