सोनिया के खिलाफ भाजपा के दिनेश 

आजमगढ़ में अखिलेश के खिलाफ निरहुआ, किरीट सोमैया का पत्ता कटा 

भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली में रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को जबकि आजमगढ़ सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया गया है। मुंबई में दिग्गज नेता किरीट सोमैया का टिकट काट दिया गया है।
पार्टी ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य, फिरोजाबाद से चंद्र सिंह, मछलीशहर से वीपी सरोज को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने महाराष्ट्र की मुंबई नार्थ ईस्ट से भाजपा ने मौजूदा सांसद किरीट सोमैया का टिकट काटकर मनोज कोटक को टिकट दिया है। माना जाता है ऐसा शिव  में किया गया है क्योंकि सोमैया सेना के सख्त विरोधी रहे हैं।
इस बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस एत्तेहादुल मुसलमीन ने उत्तर प्रदेश में एक भी सीट पर उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है। पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए पार्टी ने फैसला लिया है कि सूबे में किसी भी सीट हमारी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी ताकि सेकुलर वोटों का बंटवारा न हो।