सीने में दर्द के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री की तबीयत देर शाम अचानक खराब होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनमोहन सिंह को कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि उनकी तबियत कैसी है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री को शाम ८.४५ पर एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं।