साध्वी प्रज्ञा सिंह रक्षा मंत्रालय की समिति की सदस्य बनीं

अपने बयानों को लेकर कई बार विवादों में घिर चुकीं भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी में जिम्मेदारी दी गयी है। इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिस रक्षा मंत्रालय कमेटी में जगह दी गयी है उसमें कुल २१ सदस्य हैं। कमेटी के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा के बयानों पर लोकसभा चुनाव और उसके बाद कई बार  विवाद हुआ है।

रक्षा मामलों की इस कमेटी में कुल २१ सदस्य होंगे। साध्वी प्रज्ञा के आलावा कमेटी में चेयरमैन राजनाथ सिंह, फारुक अब्दुल्ला, ए राजा, सुप्रिया सुले, मीनाक्षी लेखी, राकेश सिंह, शरद पवार, जेपी नड्डा भी अन्य के अलावा हैं।

यहाँ यह भी गौरतलब है साध्वी प्रज्ञा सिंह २००८ के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और इस समय जमानत पर बाहर हैं। ये मामला अदालत में चल रहा है। चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे की तारीफकरने के कारण विवादों में घिर गयी थी।