लापता वायुसेना विमान का अभी कोइ अता-पता नहीं

चीन की सीमा के नजदीक लापता हुए भारतीय वायुसेना के विमान एन३२ का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। एन३२ असम के एयररबेस से उड़ान भरने के बाद से लापता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वायुसेना के परिवहन विमान एनटोनोव एन३२ से आखिरी संपर्क सोमवार दोपहर एक बजे के करीब हुआ था। इसमें १३ लोग सवार हैं, जिनमें आठ क्रू सदस्य और पांच अन्य हैं। लापता विमान को ढूंढने के लिए चीन सीमा के नजदीक सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन में सी-१३०जे, सी१३० हरक्यूलिस, सुकोई  सू-३० फाइटर जेट शामिल किए गए हैं। लापता विमान का पता लगाने के लिए भारतीय सेना, विभिन्न सरकारी और सिविल एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है।  भारतीय सेना के हवाई और जमीनी दलों द्वारा रात से ही सर्च ऑपरेशन जारी है।

गौरतलब है कि एनटोनोव एन३२ ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और वह अरुणाचल प्रदेश के मेचुका घाटी में स्थित मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड जा रहा था। विमान ने उड़ान भरने के करीब ३५ मिनट बाद संपर्क खो दिया। मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड चीन सीमा के पास स्थित है। इससे पहले जुलाई २०१६ में भारतीय वायुसेना का एन३२ ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर से लापता हो गया था।