रूस भारत को तेल सप्लाई के मामले में कुछ महीने में ही दूसरे नंबर पर पहुंचा

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद सऊदी अरब की जगह अब रूस भारत में दूसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया है। ईराक अभी भी भारत को तेल सप्लाई के मामले में पहले नंबर पर है। एक साल पहले तक रूस भारत को तेल सप्लाई करने के मामले में नौवें नंबर पर था।

इसका कारण रूस की तरफ से भारत को दिए जा रहे तेल की कीमतों में आश्चर्यजनक कमी करना है। रूस आज की तारीख में भारत को अपने
ओपेक सहयोगी सऊदी अरब के मुकाबले कहीं सस्ता तेल सप्लाई कर रहा है। इसके बाद रूस को अपने तेल को बेचने का भारत के रूप में बड़ा बाज़ार मिल गया है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जून तक रूस का तेल भारत में सऊदी तेल से कहीं सस्ता बिक रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक मई में रूस तेल पर भारत को $19 डॉलर प्रति बैरल तक का दे रहा था।

जून में रूस भारत के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ते हुए दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर बन गया। रूस अब इराक से ही पीछे है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूस के अधिकतर तेल खरीददारों ने रूसी तेल खरीदने से मना कर दिया था। इसके बाद दुनिया में तेल का सबसे बड़ा आयातक भारत रूस के लिए वरदान बन गया।