राठौड़ हिमाचल चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष

हिमाचल कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव की समितियों की घोषणा कर दी गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति, चुनाव प्रचार समिति, प्रदेश चुनाव समिति, प्रचार और प्रसार समिति, मीडिया समन्वय समिति और चुनाव प्रबंधन टीम के गठन को मंजूरी दे दी है।

प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल से विचार विमर्श कर समिति की सूचियां मंजूरी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी थीं, जिन्हें मंजूरी मिल गई है।

कांग्रेस के एक विज्ञप्ति के मुताबिक प्रदेश चुनाव समिति में चेयरमैन कुलदीप सिंह राठौर, सदस्य मुकेश  अग्निहोत्री, वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, आशा कुमारी, विप्लव ठाकुर, ठाकुर कौल सिंह, कर्नल धनी राम शांडिल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, जीएस बाली, रामलाल ठाकुर, सुधीर शर्मा, राजेश धर्मांणी, हर्ष महाजन और रजनीश किमटा को शामिल किया गया है।  सभी एआईसीसी सेक्रेटरी इन इंचार्ज हिमाचल और चीफ ऑफ का फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन एचपीसीसी एक्स ऑफिशियो मेंबर होंगे।

चुनाव प्रचार समिति में चेयरमैन वीरभद्र सिंह, सदस्य कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, ठाकुर कौल सिंह, जीएस बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी, कर्नल धनी राम शांडिल, चंद्रेश कुमारी, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, सुखविंदर सिंह सुक्खू, आईडी लखनपाल, चंद्र कुमार, गंगू राम मुसाफिर, हर्ष महाजन, राकेश कालिया, रजनीश किमटा, रोहित ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, रामलाल ठाकुर, प्रकाश चौधरी, सोहन लाल ठाकुर और  राजिंद्र राणा होंगे।

प्रचार और प्रसार समिति में चेयरमैन जीएस बाली, सदस्य अजय महाजन, संजय अवस्थी, कैलाश पराशर, राम कुमार, सुरिंद्र काकू, सोहन लाल, अनिरूद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, सुंदर ठाकुर, आशीष बुटेल, तिलक राज शर्मा, कुलदीप पठानिया, मनमोहन कटोच, युदवीर गोमा, विजय पाल सिंह, जगजीवन पाल, अल्कनंदा बक्शी, अमित नंदा, महेश्वर चौहान, मोहिंद्र चौहान, सुधीर आजाद, सुरिंद्र मनकोटिया, सरोज कुमारी, दीपक लट्ठ, नीजर नैयर, मार्शल मैहजता, राजिंद्र वर्मा और विवेक मिनका को जगह मिली है।

मीडिया समन्वय समिति में चेयरमैन नरेश चौहान, सदस्य राजिंद्र राणा, रघुवीर सिंह बाली, लखविंद्र राणा, कुलदीप सिंह पठानिया, अनिता वर्मा, सतपाल रायजदा, प्रकाश चौधरी, केवल पठानिया, हरीकृष्ण हिमराल, अजय वर्मा, राजिंद्र वर्मा, भुवनेश्वर गौर, कुंजना सिंह, केशव नायक और रजिंद्र शर्मा शामिल हैं।

समन्वय समिति में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सहप्रभारी गुरकिरत सिंह, रंजीत रंजन, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, आशा कुमारी, विप्लव ठाकुर, ठाकुर कौल सिंह, कुलदीप कुमार, सुखविंदर सिंह सुक्खू, चंद्रेश कुमारी, जीएस बाली, कर्नली धनी राम शांडिल व ठाकुर सिंह भरमौरी शामिल हैं जबकि चुनाव प्रबंधन टीम में अनिल शर्मा, बलदेव ठाकुर, धर्मेंद्र, अनिंद्र सिंह नौटी, राकेश चौहान और यशपाल शामिल हैं।