राजीव कुमार होंगे देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई से संभालेंगे कार्यभार

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को वरिष्टतम चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को देश का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। राजीव कुमार सुशील चंद्रा का पद संभालेंगे।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और कहा कि, “संविधान के अनुच्छेद 324 (2) के तहत राष्ट्रपति ने राजीव कुमार को देश का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त करते हुए प्रसन्नता जताई है। राजीव कुमार 15 मई 2022 को अपना पद संभालेंगे। राजीव कुमार को मेरी शुभकामनाएं।“

आपको बता दे, राजीव 1984 के झारखंड कैडर के सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी है। उन्होंने सार्वजनिक नीति और स्थिरता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, बीएससी, और एलएलबी की डिग्री भी हासिल की हुई है।

राजीव कुमार लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीएससीबी) के अध्यक्ष भी रह चुके है साथ ही सितंबर 2020 में चुनाव आयुक्त के रूप में भारत के चुनाव आयोग में शामिल हुए थे।