रविशंकर, जावड़ेकर, हर्षवर्धन सहित 12 मंत्रियों के इस्तीफे, 43 मंत्री बनने की संभावना

मंत्रिमंडल में विस्तार से कुछ घंटे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंत्रियों के इस्तीफे की कतार लग गयी है। इनमें प्रमुख मंत्री क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, देश में अपने कार्यकाल में नई शिक्षा नीति लाने वाले मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से लेकर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी शामिल हैं जिनके कार्यकाल में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान देश में जो कुछ हुआ उससे भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को बड़ा झटका लगा। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी का चिराग गुट पशुपति पारस को लोकसभा में पार्टी नेता बनाने के फैसले के खिलाफ कोर्ट में पहुँच गया है। भाजपा अपने कुछ मंत्रियों को संगठन में ला सकती है।
बंगाल में चुनाव के बाद अब अगले साल होने वाले 6 राज्यों के चुनाव से पहले भाजपा मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार के जरिये एक नए तेवर के साथ जनता के सामने आना चाहती है। विस्तार से पहले जिन मंत्रियों के अभी तक इस्तीफे हो चुके हैं उनमें रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, हर्षवर्धन और निशंक के अलावा जलशक्ति मंत्रालय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, केमिकल फर्टिलाइजर मंत्री सदानंद गौड़ा, प्रताप सारंगी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, अश्विनी चौबे, संतोष गंगवार, राव साहेब दानवे पाटिल, प्रताप सारंगी, देबोश्री चौधरी शामिल हैं जबकि थावरचंद गहलोत को दो दिन पहले राज्यपाल बना दिया गया था।
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का इस्तीफा सबसे ज्यादा हैरान करने वाला है। उनसे इस्तीफा लेकर मोदी सरकार ने एक तरह से स्वीकार कर लिया है कि वह कोरोना की दूसरी लहार को सँभालने में नाकाम रही। उनके डेपुटी अश्विनी चौबे भी उनके साथ ही सरकार से बाहर हो गए हैं। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी का चिराग गुट पशुपति पारस को लोकसभा में पार्टी नेता बनाने के फैसले के खिलाफ कोर्ट में पहुँच गया है।
आज शाम मंत्रिमंडल का फेरबदल और विस्तार है जिसमें कुल 43 मंत्री बन रहे हैं। इनमें कुछ पुराने प्रोमोशन वाले और बाकी नए होंगे। यूपी से 7 मंत्री बनने वाले हैं जबकि अनुराग ठाकुर जैसे भाजपा के युवा चेहरे को राज्यमंत्री से प्रोमोशन मिलने जा रही है। नीतीश भी अपने चार मंत्री बनवाले में सफल होने वाले हैं।
आज मंत्री बनने वालों या प्रोमोट होने वालों में नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति पारस, किरण रिजुजू, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, परषोतम रूपला, जी किशन रेडी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपीएएस बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करदांजले, बीएपीएस वर्मा, डीवी जंद्रोष, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणसामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा,  अजय कुमार, देवू सिंह चौहान, भगवंथ खुबा, कपिल एम पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभास सरकार, भगवंत कृष्ण राव कराड़, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिशेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर,  मुंजापारा महेन्द्रभाई, जॉन बारला और एल मुरुगन।