यूक्रेन और रूस के तनाव के चलते व्यापारियों में खलबली

यूक्रेन और रूस को लेकर जो विवाद चल रहा है उससे उपजे तनाव को लेकर भारत देश में व्यापारियों के बीच खलबली का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि जैसे -तैसे कोरोना जैसी बीमारी से ऊभरे ही थे कि अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जो तनाव बन रहा है। उससे भारत भी अछूता नहीं है।

यूक्रेन और रूस के बीच अगर ऐसा ही मामला चला तो आने वाले दिनों में आयात-निर्यात पर प्रतिबंध भी लग सकता है। या फिर बंद होने की स्थिति पैदा हो सकती है। दिल्ली सदर बाजार के व्यापारि राजकुमार का कहना है कि अजीब तनाव वाला माहौल बन रहा है। उनका कहना है कि एक तो युद्ध जैसा माहौल बना है।

युद्ध भी अगर नहीं होता है। तो भी नुकसान तो हो रहा है। विदेश मामलों के जानकार डाँ हरीश कुमार का कहना है कि सारी दुनिया में अब बाजार बड़ी आसानी से जुड़ा हुआ है। ऐसे में अगर कोई भी घटना देश-दुनिया में होती है। उससे सबसे पहले बाजार पर असर पड़ता है। ऐसे में दोनों देशों के बीच युद्द से हटकर मामला शांति की ओर  होना चाहिये  अन्य़था दुनिया में संकट बढ़ जायेगा।

उनका कहना है कि कोरोना काल में वैसे ही बाजार टूटा है और रोजगार घटे है। अब अगर दोनों देशों के बीच युद्द होता है। तो दुनिया के लिये खतरे की घंटी होगी।उनका का कहना है कि पूरी विश्व विरादरी को दोनों देशो के  बीच शांति स्थापित करने के लिये प्रयास करना चाहिये।