मोदी लोक सभा में भाजपा दल के नेता, राजनाथ उपनेता

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल के नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उपनेता होंगे। भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति का बुधवार को गठन कर दिया गया।
उधर राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत नेता और रेलमंत्री पीयूष गोयल उपनेता मनोनीत किये गए हैं। सरकार ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाश जोशी को मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) मनोनीत किया गया है। लोकसभा में अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा में वी मुरलीधरन को पार्टी का चीफ व्हिप बनाया गया है जबकि गोपाल शेट्टी पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे।
इस बीच महिला सांसदों को निर्देशित करने के लिए तीन महिलाओं को व्हिप बनाया गया है। इसमें शोभा करंदलाजे, रंजनाबेन भाटी और लॉकेट चटर्जी के नाम शामिल  हैं। लोकसभा में विशेष आमंत्रित सदस्यों में नितिन गडकरी, रवि शंकर प्रसाद, श्वेत मलिक, चन्नूभाई गहलोत, अजय प्रताप सिंह और अशोक बाजपेयी के नाम हैं।  राज्यसभा में विशेष आमंत्रित सदस्यों में जेपी नड्डा, ओमप्रकाश माथुर, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावडेकर के नाम हैं। अभी तक भाजपा अध्यक्ष को लेकर कोइ फैसला नहीं किया है।