महाराष्ट्र में लॉकडाउन या नहीं, 8.30 बजे बताएँगे सीएम ठाकरे

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीमियत समय के लॉक  के बीच राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रात 8.30 बजे प्रदेश की जनता को सम्बोधित करेंगे। इसमें वे सरकार की कोविड के मामले रोकने के लिए  करेंगे। इसमें लॉक डाउन की घोषणा भी हो सकती है।
हाल के दिनों में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिए हैं कि कोविड के मामले बढे तो लॉक डाउन लगाने की नौबत आ सकती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि कि राज्य सरकार लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रात 8-8.30 बजे के दौरान राज्य की जनता को संबोधित करेंगे और इसी में पता चलेगा सरकार क्या ऐलान करने वाली है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी हाल में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 15 दिन के लॉकडाउन पर जोर दिया था। राज्य सरकार हाल में केंद्र पर वैक्सीन देने को लेकर भेदभाव का आरोप लगा चुकी है। राज्य में पिछले कुछ दिन से कोरोना के नए केस लगातार आ रहे हैं।
देश भर में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 61 हजार से ज्यादा नए केस सामने आने और इन  24 घंटों में 879 लोगों की जान जाने की जानकारी केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रूटीन प्रेस कांफ्रेंस में आज सुबह दी थी। कई जगह हालात काफी खराब हैं। कोरोना के कहर के चलते अस्पतालों में बिस्तरों की भारी कमी हो गयी है।  श्मशान घाटों तक में वेटिंग के बोर्ड लटक रहे हैं।
उधर केंद्र ने कहा है कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पास टीके की 1.67 करोड़ खुराक उपलब्ध हैं। टीके की कमी नहीं है। केंद्र ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके की 13.10 करोड़ वैक्सीन भेजी हैं जिनमें बेकार हो गई वैक्सीन समेत कुल 11.43 करोड़ वैक्सीन का इस्तेमाल हुआ है।