महाराष्ट्र के बाद गुजरात और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना मौतें, दुनिया का आंकड़ा २ लाख के करीब

भारत में कोविड-१९ के अब तक २४,८५२ मामले आ चुके हैं और ७८५ से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ३०१ लोगों की मौत हुई जबकि गुजरात दूसरे नंबर पर है जहां १२७ और मध्य प्रदेश में ९२ लोगों की जान गयी है। राजधानी दिल्ली में ५३ लोग कोविड-१९ के शिकार हुए हैं। भारत में अब तक ५,५५९ लोग स्वस्थ हुए हैं। दुनिया की बात करें तो संक्रमित लोगों का आंकड़ा २८,४९,१३३ पहुँच गया है और मरने वालों की संख्या दो लाख पहुँचती दिख रही है।

भारत में महाराष्ट्र में कोविड-१९ से अब तक ५,५५९ लोग संक्रमित हैं जबकि ३०१ की जान गयी है। वहां ९५७ लोग ठीक हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात है जहाँ इस समय २,४२३ लोग संक्रमित हैं जबकि अब तक १२७ लोगों की जान जा चुकी है। वहां २६५ लोग ठीक हुए हैं। तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है जहाँ १५३५ संक्रमित लोग हैं जबकि ९२ की मौत हुई है।

राजधानी दिल्ली, जिसके सभी जिलों को फिलहाल हाट स्पॉट घोषित किया गया है, में १६०४ मामले हैं जबकि ५३ लोगों की जान गयी है। राजस्थान में अब तक ३३, आंध्र प्रदेश में ३१, उत्तर प्रदेश में २६, तेलंगाना में २५, तमिलनाड में २२, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में १८-१८, पंजाब में १७ लोगों की मौत कोविड-१९ से हुई है।

उधर दुनिया भर में कोविड-१९ ने अब तक १,९८,०७३ लोगों को लील लिया है। इस समय २८,५०,३८७ लोग कोविड-१९ विष्णु से संक्रमित हैं जबकि अब तक ८,१२,३०३ वस्थ हुए हैं।

सबसे ज्यादा जानें अमेरिका में गयी हैं जहाँ अब तक ५२,२१७ लोगों की जान गयी है। इटली में २५९६९, स्पेन में २२५२४, फ्रांस में २२२४५, ब्रिटेन में १९५०६, बेल्जियम में ६९१७, जर्मनी में ५७६७, ईरान में ५६५०, चीन में ४६३२, नीदरलैंड्स में ४४०९, ब्राज़ील में ३७०४, स्वीडन में २१९२, स्विट्जरलैंड में १५९३, रूस में ६८१ लोगों की जान गयी है। अन्य देशों में भी लोगों की मौतें हुई हैं।