मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन

विख्यात फैशन डिजाइनर और भारतीय साड़ी को मॉडर्न पुट देने के लिए जाने जाने वाले सत्य पॉल का 79 वर्ष की आयु में कोयम्बटूर में निधन हो गया। उनके पुत्र पुनीत नंदा ने बताया कि पॉल को दिसंबर में दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सतगुरु के इशा फाउंडेशन योग केंद्र में ले आये थे, जहां पर उन्होंने आखिरी सांस ली।
नंदा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 2 दिसंबर 2020 को दौरा पड़ने के बाद वह अस्पताल में थे और वह अस्पताल से जल्द से जल्द बाहर आना चाहते थे। अंतत: डॉक्टरों ने उन्हें इशा योग केंद्र ले जाने की अनुमति दे दी। बता दें कि 2015 से इशा योग केंद्र ही उनका घर था।
सतगुरु ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, अपने नाम के अनुरूप ही एक शानदार उदाहरण सत्य पॉल ने अथाह जुनून और अविश्वसनीय भागीदारी के साथ जीया। भारतीय फैशन उद्योग पर आपका विशिष्ट दृष्टिकोण ही आपके लिए श्रद्धांजलि है। हमारे साथ आपका रहना सौभाग्य की बात है।
साठ के दशक में रिटेल से की शुरुआत 
सत्य पॉल ने 60 के दशक में रिटेल कारोबार से अपना सफर शुरू बकिया था। बाद में उन्होंने भारतीय हथकरघा उत्पादों को यूरोप और अमेरिका के महंगे रिटेल स्टोर तक पहुंचाया। 1980 में उन्होंने एल’अफेयर के नाम से भारत में पहला साड़ी बुटीक खोला। इसके बाद उन्होंने फैशन की दुनिया में के आयाम गढ़े। उनकी एक अलग पहचान बन गई थी।