बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भाजपा में शामिल, प्रचार भी करेंगी  

विजेंद्र सिंह, योगेश्वर दत्त, बबिता फोगाट और गौतम गंभीर के बाद अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी दिल्ली की राजनीति में कूद गयी हैं। उन्होंने बुधवार (आज) भाजपा ज्वाइन की। खबर है कि नेहवाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार भी करेंगी।

केजरीवाल की आप के मुकाबले टिके रहने के लिए साइना का आना देखना होगा भाजपा के लिए कितना फायदेमंद रहता है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा ज्वाइन करते के बाद नेहवाल ने कहा कि वे पीएम मोदी की कड़ी म्हणत से प्रभावित होकर भाजपा में आई हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद मेहनत में भरोसा रखती हैं और नरेंद्र जी  (पीएम) भी मेहनत करके देश को ऊंचाई पर ले जा रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा के लिए ८ फरवरी को वोट पड़ने हैं और भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी के मुकाबले शाहीनबाग और राष्ट्रीय मुद्दों पर निर्भर है। पीएम मोदी भी जल्द ही पूरी ताकत से दिल्ली में जुटने वाले हैं लिहाजा भाजपा नेहवाल को मैदान में लाकर अपनी स्थिति पुख्ता करने की उम्मीद कर रही है।

अभी तक नेहवाल राजनीति से दूर ही रही हैं और और भाजपा में जाना उनके लिए नया अनुभव होगा। अभी तक की चर्चा के मुताबिक २९ साल की नेहवाल भाजपा के लिए सिर्फ प्रचार भी करेंगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि के बैडमिंटन करियर का क्या होता है।

आम तौर पर खिलाड़ी सन्यास के बाद हे राजनीति में आने को प्राथमिकता देते हैं। साइना की उम्र अभी इतनी नहीं है कि वे खेल से संन्यास ले लें। इसमें कोइ दो राय नहीं की नेहवाल खेल जगत की बड़ी हस्ती हैं और उनकी जबरदस्त फैन फाल्विंग हैं।