बिहार में 28 अक्टूबर से तीन चरणों में चुनाव, आचार संहिता लागू हुई

बिहार विधानसभा चुनाव की शुक्रवार को चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी। यह चुनाव   तीन चरणों में होगा और 28 अक्टूबर  से शुरू होकर 7 नवंबर तक ख़त्म हो जाएगा। इसी के साथ बिहार में चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। इस बार ऑनलाइन नामांकन की भी व्यवस्था चुनाव में होगी। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

इस बार एक घंटे मतदान का टाइम बढ़ाया गया है। मतदान अब सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा। कुल 46 लाख मास्क का इस्तेमाल होगा जबकि 7 लाख सेनेटाइजर  का इस्तेमाल होगा। एक लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ चुनाव में होंगे। क्वारंटीन मरीज भी चुनाव में वोट डाल सकेंगे। प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर सिर्फ 1000 मतदाता ही होंगे।

एक घंटे मतदान का टाइम बढ़ाया गया है। ऑनलाइन नामांकन की भी व्यवस्था की जा रही है। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं जिसमें आज की एनडीए की 130 सीटें हैं।

जिसमें जदयू की 69, भाजपा की 54, लोजपा की 2, हम की 1 जबकि निर्दलीय 4 हैं। उधर महागठबंधन की कुल सीटें 101 हैं जिनमें राजद की 73, कांग्रेस की 23, सीपीआई (एमएल) की 3 और निर्दलीय 1 उनके साथ है। अन्य दलों में एआईएमआईएम का 1 अदस्य हैं जबकि 12 सीटें खाली पड़ी हैं।

सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी कर चुके हैं जबकि गठबंधनों की सूरत भी जल्दी ही साफ़ हो जाएगी। लोजपा को लेकर अभी तक कयास चल रहे हैं। दुनिया भर में कोरोना फैलने के बाद भारत में यह पहले चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक, गाइडलाइन्स भी जारी की है। मतदान केंद्रों की तादाद भी डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ा दी गई है। मतदान कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है जबकि हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की तादाद घटा कर सीमित कर दी गई है।

तमाम मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मास्क लगाकर और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करके आने को कहा गया है, लेकिन एहतियातन प्रत्येक मतदान केंद्र पर मास्क, हैंडफ्री सेनेटाइजिंग और शरीर का तापमान मापने के इंतजाम किए जा रहे हैं। मतदान शुरू होने से पहले बूथ को पूरी तरह से सैनिटाइज कर डिसइनफेक्ट करने की भी सख्त हिदायत दी गई है।