फ्लोरिडा में नदी में गिरा प्लेन, सभी सुरक्षित

अमेरिका के फ्लोरिडा इलाके में एक बोइंग क्रैश हो गया है। यह जहाज नदी में जा गिरा। इसमें करीब १४० लोग सवार थे और जानकारी के मुताबिक सभी यात्रियों की जान बचा ली गयी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लोरिडा के जैक्शनविले में १४० लोगों को लेकर जा रहा यह  बोइंग एक नदी में जा गिरा। विमान नवल एयर स्टेशन जैक्शनविले के रनवे से उड़ा और सीधे सेंट जॉन्स नदी में जा गिरा। यह एक कमर्शियल फ्लाइट थी।
जानकारी के मुताबिक बोइंग में सवार १४० लोगों में से १३३ यात्री और सात क्रू मेंबर थे। अच्छी बात यह रही कि विमान गहरे पानी में क्रैश नहीं हुआ। काम पानी में गिरने से वह डूबा नहीं। इससे लोगों की जान बच गयी। अभी तक की ख़बरों के मुताबिक प्लेन में मौजूद सभी लोगों की जान बच गयी है।
बचाव कार्य के लिए जेएसओ मरीन यूनिट को बुलाया गया है। जैक्शनविले के मेयर ने भी ट्वीट कर पुष्टि की है – ”हमारा एक कमर्शियल प्लेन नदी में चला गया है। हमने अपने फायर ऐंड रेस्क्यू को घटना की जानकारी दे दी है। वे अपने काम में लग गए हैं।”
इसके बाद मेयर ने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा – ”सभी यात्री सुरक्षित हैं।” इसके बाद ही यह पुष्टि हुई कि हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गयी है।