”फिट इंडिया” अभियान की शुरुआत की पीएम मोदी ने

हॉकी के जादूगर ध्यान सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की। मोदी ने इस मौके पर कहा कि हमें स्वार्थ से स्वास्थ्य की तरफ बढ़ना है।

पीएम ने कहा कि स्पोर्ट्स का सीधा नाता फिटनेस से है लेकिन आज जिस फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत हुई है, उसका विस्तार स्पोर्ट्स से भी आगे बढ़कर है।  फिटनेस एक शब्द नहीं है बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है।  मोदी ने कहा कि आज आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती है। मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के रूप में देश को एक महान स्पोर्ट्स पर्सन मिले थे।

मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी फिटनेस, स्टेमिना और हॉकी से दुनिया को मंत्र मुग्ध कर दिया था। उन्होंने कहा – ”मैं उन्हें नमन करता हूं। आज के दिन फिट इंडिया मूवमेंट जैसा पहल लॉन्च करने के लिए, हेल्दी इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए मैं खेल मंत्रालय और युवा विभाग को बहुत बहुत बधाई देता हूं। आज का ये दिन हमारे उन युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का भी है, जो निरंतर दुनिया के मंच पर तिरंगे की शान को नई बुलंदी दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि चाहे बैडमिंटन हो, टेनिस हो, एथलेटिक्स हो, बॉक्सिंग हो, कुश्ती हो या फिर अन्य खेल, हमारे खिलाड़ी हमारी उम्मीदों और आकांक्षाओं को नए पंख लगा रहे हैं। पीएम ने कुछ दशक पहले का उदहारण देते हुए कहा – ”समय कैसे बदला है, उसका एक उदाहरण मैं आपको देता हूं। कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति एक दिन में ८-१० किलोमीटर पैदल चल लेता था। फिर धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी बदली, आधुनिक साधन आए और व्यक्ति का पैदल चलना कम हो गया। अब टेक्नोलॉजी ने ही हमारी ये हालत कर दी है कि हम चलते कम हैं और वही टेक्नोलॉजी हमें गिन-गिन के बताती है कि आज आप इतने स्टेप्स चले। अभी पांच हजार स्टेप्स नहीं हुए, दो हजार स्टेप्स नहीं हुए, अभी और चलिए।”

मोदी ने देश के लोगों में डाइबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां बढ़ने पर चिंता जताई। उन्होंने चीन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों का उदहारण दिया और कहा कि वहां भी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है।

इस मौके पर अभियान के प्रमुख खेल मंत्री किरण रिजुजू ने पीएम का इस बात के लिए आभार जताया कि वे देश को स्वस्थ बनाने के प्रति चिंतित हैं और खुद इस अब्जहियाँ में रूचि ले रहे हैं। इस मौके पर अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी, मंत्री, सांसद, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी उपस्थित थे।