प्रेमविवाह और बच्चे के बाद अब कारोबार की चुनौती

जिस राजघराने के सदियों तक लगभग दुनिया भर में राज किया आज उसी परिवार के बच्चे राजशाही की शानो-शौकत, रीति-रिवाज से कहीं दूर अपना एक अलग घोंसला बना रहे हैं। यह राज परिवार हैं इंग्लैंड का। दुनिया में आज भी राजा और उनकी सल्तनत कई देशों में है। इन सबमें ज़्यादा पारम्परिक और ऐतिहासिक राजघराना इंग्लैंड का ही है।

इंग्लैंड के इस राजघराने में महारानी एलिजाबेथ अब नब्बे पार हैं। लेकिन वे आज भी बड़ी सजगता से परिवार और देश की चिन्ता में रहती हैं। उनके पुत्र प्रिंस चाल्र्स मशहूर मानवशास्त्री और जीव-जन्तुओं, पर्यावरण और पारिस्थितिकी के प्रेमी हैं। उन्होंने प्रेम विवाह किया था। उनकी पत्नी डायना की मृत्यु दुर्घटना में उससे उनके दो पुत्र हुए। एंड्रय और हैरी। हैरी को कनाडा में पली बढ़ी युवा अभिनेत्री मेगन मार्केल से 2016 में कभी इश्क हो गया और 14 मई, 2018 को विवाह हुआ। राजपरिवार की परम्पराओं, रीति-रिवाज़ों में इस नवदम्पति को असहजता महसूस हुई। हालाँकि विवाह के बाद ही हैरी को ड्यूक ऑफ ससेक्स और उनकी पत्नी को उचेस की पदवी, ज़मीन-ज़ायदाद, ज़िम्मेदारी मिली। उन्हें फिर भी राजमहल में रहना रास नहीं आया। इन्होंने अपना एक अलग ब्रांड ससेक्स रॉयल नाम से परिधान बनाने बेचने का सिलसिला जमाया। व्यवसाय चल गया। फिर भी अपने शिशु के साथ मेगन तो कनाडा लौट गयीं। अब पिं्रस हैरी भी जनवरी 2020 को कनाडा पहुँच गये हैं।

दरअसल लगातार चुनौतियों से वे मुकाबला कर रहे थे। इसलिए कोई और चारा ही नहीं बचा था। रविवार (19 जनवरी 2020) को उन्होंने अपने एक बयान मे कहा कि यह सब मैंने कभी हल्के में नहीं लिया। लेकिन इतने साल से लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। मुझे यह जानकारी है कि वह जो हुआ वह ठीक नहीं था, लेकिन हमारे पास कोई और राह नहीं थी। हम न तो भाग रहे हैं और न आप सबसे कहीं दूर ही जा रहे हैं।’

35 साल के राजकुँवर हैरी, वैनकूवर, कनाडा में पत्नी मेगन मार्केल और आठ महीने के शिशु के पास पहुँच गये। उन्हें जो भी राजकीय उपाधियाँ और सम्बन्धित ज़मीन-ज़ायदाद मिली थीं, वे सब राजघराने ने वापस ले लीं। अब हैरी और उनका परिवार एक साधारण युवा दम्पति के रूप में अपने व्यापार को सँभालेंगे। यह ज़रूर है कि पिता प्रिंस चाल्र्स की ओर से उन्हेें जो आर्थिक सहयोग मिलता था, वह जारी रहेगा। उन्होंने मीडिया का जानकारी दी थी कि एक ताकतवर हस्ती ही वह बड़ी वजह थी, जिसके कारण उन्हें दुनिया के सबसे मशहूर राजघराने की चमक-दमक से खुद को और अपने परिवार को अलग-थलग करना पड़ा था।

हैरी की पत्नी मेगन मार्केल न तो किसी राजपरिवार से जुड़ी हैं और न पूरी तौर पर गोरी चमड़ी की हैं। वे एक साधारण अश्वेत परिवार की सुन्दरी हैं, जो मनोरंजन की दुनिया में अभिनय से अपना नाम कमा रही थीं। एक बार 2016 मे किसी कार्यक्रम में प्रिंस हैरी की नज़रों में किसी के ज़रिये वे आयीं फिर प्यारा तो धीरे-धीरे परवान चढ़ता गया। प्रिंस हैरी ने उन्हें पूरा सम्मान दिया। बाकायदा राजकीय तरीके से उनका 13 मई, 2018 में विवाह हुआ। राजमहल में नवदम्पति खुशहाल ज़िन्दगी जीने लगे। लेकिन यह ठीक से नहीं चला।

यह बता पाना कठिन है कि नवदम्पति को क्या बुरा लगा; लेकिन अब वे इंग्लैंड से दूर, अमेरिका पार कनाडा के वैंकूवर में अपने बच्चे के साथ हैं। नये हौसले, हिम्मत और परिश्रम से अपनी नई ज़िन्दगी जीते हुए।

18वीं सदी के कम्यूनिस्ट विचारक और दार्शनिक कार्ल माक्र्स ने लिखा था कि पूँजीवाद एक दिन राजशाही की चूलें हिला देगा। वह सांभती सोच, जिसके चलते आदमी भावनात्मक तौर पर उनसे जुड़ा होता है, वह भी तब तार-तार हो जाएगा। वैश्विक बाज़ार के क्रान्तिकारी के आधार पर तब हर राष्ट्रीय संस्थान तौला जाएगा।

हालाँकि ब्रिटिश राजशाही देश की सामंती व्यवस्था में आज महज़ एक प्रतीक है। लेकिन इसमें महारानी विक्टोरिया के कार्यकाल में पँूजीवाद और रूढि़वादी बाज़ार को पलते-बढ़ते देखा था। बहरहाल, ब्रिटेन में अब न तो वह पूँजीवाद है और न राजशाही। ब्रिटिश जन समाज आज ज़रूर ताकत के वास्तविक केंद्र की तलाश में विभाजित दिखता है।

ससेक्स के ड्यूक और डचेस (हैरी और मेगन) का राजपरिवार छोडऩा निश्चय ही राजघराने के एडवर्ड अष्टम, राजकुमारी डायना और अभी हालत प्रिंस एंड्रयू की याद दिलाता है। अभी हुआ अलगाव भी शायद यही संकेत दे रहा है कि राजघराने से आज़ाद होकर युवा अब अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश में बाहर निकले हैं। हैरी और मेगन का सपना छोटा सपना नहीं है। हैरी के पिता प्रिंस चाल्र्स आर्गेनिक आहार की बिक्री करते हैं और उससे हुए लाभ से अपने शौक मसलन जीव-जन्तुओं की देखभाल, पर्यावरण और पारिस्थितिकी के लिए बड़ी रकम खर्च करते हैं। हैरी और मेगन भी वैश्विक बाज़ार में अपने उत्पादों से काफी कामयाबी की उम्मीद कर रहे हैं। उनका यह प्रयोग सामंती नहीं है। यह 21वीं सदी का पूँजीवाद है, जहाँ आप सहयोगियों के साथ सीखते-बढ़ते और आगे निकलते हैं।

वैश्विक बाज़ार में कामयाबी की इच्छा से हैरी और मेगन कनाडा में हैं। इसके लिए उन्होंने राजकीय रीति-रिवाज़ छोड़े, जिससे सारी दुनिया में उनके ब्रांड का सिक्का जम सके। मेगन खुद अभिनेत्री रही हैं, तो लगता है ये हॉलिवुड की हस्तियों से भी सहयोग लें। दिसंबर में उन्होंने सूअेक्स रॉयल पेटेंट भी कराया था। इस ब्रांड में मोजों से लेकर रेडिमेड परिधान तक उपलब्ध होंगे। यही नहीं एक मीडिया हाउस भी उनका होगा, जिसके तहत बच्चों का चैनेल वगैरह होगा। डिज्नी से भी वे सम्पर्क में हैं। अपने ब्रांड की कामयाबी के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से उनकी बातचीत जारी है। अब राजमहल में वापसी की सोचने की बजाय यह परिवार अपनी भावी योजनाओं को साकार करने में जुटा है। 21वीं सदी युवाओं का साल है और यह माना जा रहा है कि यह परिवार भी कामयाब होगा। चूँकि इनके पास पहलकदमी के लिए धन है और एक निश्चय है, इसलिए वैश्विक स्तर पर इनके ब्रांड के तहत आने वाले विभिन्न उत्पाद भी अपनी गुणवत्ता और आकर्षण के लिए सराहे जाएँगे।

कहानियों में आता है कि राजकुमार से मिली सुंदरी और दोनों ने बितायी ज़िन्दगी खुशहाली में, लेकिन अब बदलाव यह है कि दोनों को मिलकर जीवन भर करनी होती है मेहनत भी।