पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का रविवार देर रात निधन हो गया। वे ८६ साल के थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। शेषन भारत के दसवें मुख्य चुनाव आयुक्त थे और उन्हें देश में चुनाव आयोग की संस्था को एक अलग स्वरूप देने का श्रेय दिया जाता है। उनके समय में दर्जनों चुनाव सुधार हुए।

शेषन जब मुख्य चुनाव आयुक्त बने तो उसकी पहचान उतने मजबूत संस्थान की नहीं थी लेकिन शेषन ने न केवल इसे स्वंत्रत स्वरुप दिया, बल्कि उसे बहुत ताकतवर  भी बना दिया। वे २१ साल की उम्र में आईएएस की परीक्षा में टॉपर रहे थे।

वे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त थे जिन्होंने चार चरणों में चुनाव करवाना शुरू किया। शेषन अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और उनके पिता एडवोकेट थे। शेषन नौकरशाह के पद पर रहते हुए केबिनेट सचिव भी बने।

इस बीच एक ट्वीट कर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने शेषन के निधन की पुष्टि की है। कुरैशी ने वीट में लिखा – ”वह एक सच्चे नेता थे, मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

कुरैशी का ट्वीट –

@DrSYQuraishi
Sad to announce that Shri TN Seshan passed away a short while ago. He was a true legend and a guiding force for all his successors. I pray for peace to his soul.