पाकिस्तान में विमान हादसा, १०७ की मौत की आशंका

पाकिस्तान में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ है। वहां शुक्रवार दोपहर बाद हुए इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने की आशंका है। पाकिस्तान एयरलाइंस (पीआईए) के इस प्लेन में हादसे के वक्त ९९ सवारियां और आठ क्रू मेंबर (कुल १०७) सवार थे। घना रिहायशी इलाका होने के कारण वहां आम लोगों की मौत होने की आशंका है।
आशंका है कि हादसे में सभी लोगों की मौत हो गयी है। जहाँ यह हादसा  वह आबादी वाला इलाका बताया गया है लिहाजा मरने वालों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।  यह प्लेन पीआईए की एयरबस ३२० थी जिसमें १०७ लोग सवार थे।
हादसा लैंडिंग होने से सिर्फ ६ मिनट पहले ही हुआ। उसका सम्पर्क टूट गया। फ्लाइट का नंबर ३०३ बताया गया है। जहाँ हादसा  पूरे इलाके में काला धुआं उठता दिख रहा है। वहां आग लग गयी है जिससे नुक्सान ज्यादा हुआ हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब प्लेन पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट लैंड होने वाला था। जहाँ यह प्लेन हादसे का शिकार हुआ है वह घनी आबादी वाला क्षेत्र बताया गया है जिससे मरने वालों की संख्या बड़ी हो सकती है। यह हादसा जहाँ हुआ, वो इलाका जिन्हा गार्डन (मॉडर्न कालोनी) के नाम से जाना जाता है।
पता चला है कि प्लेन लाहौर से कराची आ रहा था कि लैंडिंग के ऐन वक्त पर हादसे का शिकार हो गया। यह प्लेन पीआईए की एयरबस ३२० थी जिसमें ९९ लोग सवार थे जबकि ८ क्रू मेंबर अलग से थे।
पता चला है कि प्लेन मकानों को रौंदता हुआ निकल गया। जहाँ यह हादसा हुआ वहां मस्जिद भी है। यह फ्लाइट लाहौर से १.१० बजे उड़ी थी और हादसे का शिकार  हो गया। हादसा स्थल पर बड़ी संख्या में ऐंम्बुलेंस दिख रही है जबकि फायर ब्रिगेड भी हैं।