पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी लापता, भारत ने चिंता जताई, पाक से सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी लापता हो गए हैं। भारत ने इस घटना पर चिंता जताते हुए पाकिस्तान से इन कर्मचारियों की सलामती सुनिचित करने को कहा है। पिछले दिनों भारत ने जासूसी करते हुए पकड़े गए पाकिस्तान के दो कर्मचारियों को अगले ही दिन वापस पाकिस्तान भेज दिया था और माना जा रहा है कि भारत के दो कर्मचारियों के लापता होने के पीछे यही कारण हो सकता है।

जानकारी के मुतबिक यह कर्मचारी सुबह ८.३० बजे के बाद से लापता हैं। यह माना जा रहा है कि यह दोनों जूनियर कर्मचारी पाकिस्तान पुलिस के कब्जे में हो सकते हैं और हो सकता है पाकिस्तान ”बदले की कार्रवाई” के रूप में इन पर जासूसी का आरोप मढ़ दे।

भारत में पाकिस्तान उच्चयोग के दो कर्मचारी कुछ दिन पहले ही जासूसी करते हुए पकड़े गए थे। उनके खिलाफ भारतीय एजेंसियों ने काफी सबूत जुटाए थे। उनपर  काफी समय से नजर राखी जा रही  साबित हो गया था कि वे यहाँ पाकिस्तान के लिए जासूसी भी कर रहे हैं।

अब भारत के दो कर्मचारियों के लापता होने के पीछे यही कारन माना जा रहा है। हो सकता है पाकिस्तान जल्दी ही इन दोनों पर जासूसी का आरोप लगाकर उनपर कार्रवाई करे। फिलहाल भारत ने इन दोनों के लापता होने पर गंभीर चिंता जताते हुए पाकिस्तान से कहा है कि दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।