पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर की ‘अग्निपरीक्षा’, चंडीगढ़ में विधायक दल की आज बैठक बुलाई रावत ने

एक दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव हरीश रावत आज चंडीगढ़ जा रहे हैं। वहां आज कांग्रेस विधायकों की बुलाई गयी है। पंजाब कांग्रेस में चल रही लड़ाई के बीच रावत के इस दौरे को महत्वपूर्व माना जा रहा है। सबकी नजर इस बैठक पर है कि क्या भाजपा की तरह कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सहित कुछ राज्यों में अपने मुख्यमंत्री बदलने की कवायद शुरू कर सकती है ?

‘तहलका’ की जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने रावत से कहा है कि वे जल्दी से जल्दी पंजाब कांग्रेस की जंग पर लगाम लगाएं और कोई फैसला करें। इस संबंध में रावत की दोनों नेताओं से बातचीत भी हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के परगट सिंह सहित अन्य समर्थक विधायक तुरंत विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं। लिहाजा आज चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाये जाने को महत्वपूर्ण कहा जा सकता है।

सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के बीच चल रही लड़ाई भले पिछले कुछ दिनों में हल्की पड़ी हैं, लेकिन तल्खियां दोनों तरफ बनी हुई हैं। यह माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में सीएम अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उनके भाजपा में जाने की अफवाहों ने भी उनके लिए दिक्क्तें पैदा की हैं।

अब आज शाम 5 बजे पंजाब कांग्रेस के विधायकों की बैठक चंडीगढ़ में होने जा रही है जिसके बाद यह चर्चा है कि आलाकमान अमरिंदर सिंह को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकती है। हाल में भाजपा ने जिस तरह अपने मुख्यमंत्री बदले हैं उससे कांग्रेस नेतृत्व को भी बल मिला है कि विधानसभा चुनाव से पहले वह भी मुख्यमंत्री बदलकर जनता के बीच नए चेहरों के साथ जाए।

विधायक दल की बैठक को लेकर अपने दो ट्वीट में रावत ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक आज शाम 5 बजे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, चंडीगढ़ में बुलाई गई है। रावत ने जो महत्वपूर्ण बात ट्वीट में लिखी है कि वह यह है कि ‘ऐसा बड़ी संख्या में विधायकों के अनुरोध पर किया जा रहा है’। बता दें कि इस तरह का अनुरोध वास्तव में सिद्धू समर्थक विधायक ज्यादा कर रहे थे। लिहाजा इस बैठक को महत्वपूर्व समझा जा सकता है।

हरीश रावत ने दूसरे ट्वीट में कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी दफ्तर में होने वाली  इस बैठक के लिए तैयारी करने को उन्होंने कहा है। उन्होंने पंजाब के तमाम पार्टी  विधायकों से अनुरोध किया है कि वे इस इस बैठक में हिस्सा लें। अपने इस ट्वीट में रावत ने राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को टैग भी किया है। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा के चुनाव और प्रदेश कांग्रेस की लड़ाई के बीच इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

रावत, जिन्हें कांग्रेस ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की कमान दे रखी है, पंजाब से जल्दी ‘फ्री’ होना चाहते हैं, ताकि अपने राज्य पर फोकस कर सकें। अभी तक बहुत कोशिशों के बाद भी पंजाब में कांग्रेस के दो बड़ों के बीच तनाव कम नहीं हुआ है। हाल में सिद्धू समर्थकों ने कैप्ट