नासा ने विक्रम लैंडर का मलबा ढूंढ़ निकाला

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ”नासा” ने भारत के मिशन चंद्रयान-२ के विक्रम लैंडर का मलबा ढूंढ़ लिया है। अपने एक ट्वीट में नासा ने इस दावे की जानकारी देते हुए उस जगह की तस्वीर भी शेयर की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नासा ने ट्वीट में मंगलवार सुबह अपने लूनर रेकॉन्सेन्स ऑर्बिटर (एलआरओ) से ली गई एक तस्वीर जारी की है जिसमें विक्रम लैंडर के गिरने वाला स्थान दिखाई दे रहा है। नासा ने इस बयान में कहा  ”चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर मिल गया है”। याद रहे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर ने सॉफ्ट की बजाए हार्ड लैंडिंग की थी जिसके कारण उसका इसरो से संपर्क टूट गया था।

नासा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें बताया है कि तस्वीर में नीले और हरे डॉट्स वाली जगह विक्रम लैंडर के मलबे वाला क्षेत्र है। नासा ने कहा है कि उसने २६  सितंबर को क्रैश साइट की एक तस्वीर जारी की थी और लोगों को विक्रम लैंडर के संकेतों की खोज करने के लिए बुलाया था जिसके बाद शनमुगा सुब्रमण्यन नाम के व्यक्ति ने मलबे की सकारात्मक पहचान के साथ एलआरओ परियोजना से संपर्क किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद एलओआरसी की टीम ने पहले और बाद की छवियों की तुलना करके लैंडर साइट की पहचान की पुष्टि की। शनमुगा ने क्रैश साइट के उत्तर-पश्चिम में लगभग ७५० मीटर की दूरी पर स्थित मलबे की पहचान की। यह पहले मोजेक (१.३ मीटर पिक्सल, ८४ डिग्री घटना कोण) की स्पष्ट तस्वीर थी। नवंबर मोजेक में इंपैक्ट क्रिएटर, रे और व्यापक मलबा क्षेत्र को अच्छी तरह से दिख रहा है। मलबे के तीन सबसे बड़े टुकड़े २ गुना २ पिक्सल के हैं।

NASA

@NASA
The #Chandrayaan2 Vikram lander has been found by our @NASAMoon mission, the Lunar Reconnaissance Orbiter. See the first mosaic of the impact site https://go.nasa.gov/33Dl5Fr