चुनाव प्रभारी तैनात किये भाजपा ने

तीन राज्यों में सत्ता गंवाने के बाद भाजपा २०१९ के चुनाव के लिए तैयारी में जुट गयी है। उसने बुधवार को सभी राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी और उपप्रभारी नियुक्त कर दिए।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान   समेत १८ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के लिए अपने प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा कर दी। मध्यप्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय, राजस्थान में प्रकाश जावड़ेकर और सुधांशु त्रिवेदी और छत्तीसगढ़ में अनिल जैन को चुनाव की कमान सौंपी गई है। इन सभी राज्यों में हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हाथ धोना पड़ा है।
भाजपा की विज्ञप्ति के मुताबिक  मध्यप्रदेशके लिए स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय, राजस्थान प्रकाश जावड़ेकर और सुधांशु त्रिवेदी, छत्तीसगढ़  अनिल जैन, उत्तरप्रदेश वर्धन झड़फिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्रा, उत्तराखंड थावरचंद गहलोत, गुजरात में ओम प्रकाश माथुर, बिहार भूपेंद्र यादव, झारखंड मंगल पांडे, हिमाचल प्रदेश तीरथ सिंह रावत, आंध्रप्रदेश बी मुरलीधरन और सुनील देवधर, असम महेंद्र सिंह, मणिपुर और   नगालैंड दोनों में नलिन कोहली, ओडिशा अरुण सिंह, पंजाब और चंडीगढ़ कैप्टन अभिमन्यु, सिक्किम नितिन नवीन और तेलंगाना के लिए अरविंद लिम्बावली को जिम्मा सौंपा गया है।