चीन के इस शहर में कुत्ते, बिल्ली और सांप का मांस खाने पर प्रतिबंध

कोरोना वायास की चपेट में पूरा यूरोप है। सबसे ज़्यादा 2 लाख केस अमेरिका में सामने आ चुके हैं। 11 हजार से ज़्यादा अकेले इटली में मौतें हो चुकी हैं। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना का खौफ वुहान में थम गया है, पर अब चीन सरकार शायद चेत रही है। लोग वापस अपने सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।  वायरस के कहर के बाद चीन का शेन्जेन पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां कुत्ते, बिल्ली और सांप का मांस खाने पर प्रतिबंध लगाने का कानून लागू किया गया है।
कोरोना वायरस के फैलने के बाद यहां पर नया कानून बनाया गया है, जिसके तहत कुत्ते, बिल्ली और सांप का मांस खाने को प्रतिबंधित किया गया है। पशु प्रेमी चीन की सरकार से जानवरों का मांस खाने पर रोक की मांग के वर्षों से करते रहे हैं। अब पहली बार शेन्जेन शहर में इस कानून को लागू किया गया है। शेन्ज़ेन की जनसंख्या 1.30 करोड़ है और एक रिपोर्ट के मुताबिक यह कानून 1 मई से प्रभावी होगा। केवल कुत्ते, बिल्ली और सांप ही नहीं, बल्कि, मेंढक, कछुए आदि के मांस खाने पर भी रोक रहेगी।
फरवरी में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन ने कुछ वक्त के लिए सभी जानवरों के मांस खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वायरस फैलने के बाद माना गया था कि जानवार का मांस खाने के कारण यह वायरस फैला है और इस वजह से चीन ने इस पर कुछ वक्त के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।
हालांकि, चीन में अब एक बार फिर दुकानें खुलने लगी हैं और जंगली जानवरों की सप्लाई भी शुरू हो गई है। पिछले दिनों बाकायदा एक मीट पार्टी का भी आयोजन हो चुका है।