कांग्रेस में रहीं मौसमी अब भाजपा में

अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। मौसमी ने २००४ में कांग्रेस की टिकट पर लोक सभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार मिली थी। सम्भावना है कि भाजपा उन्हें लोकसभा टिकट दे सकती है।
भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी जड़ें ज़माने में जुटी है लिहाज़ा वो लोगों में लोकप्रिय चेहरों को अपने साथ जोड़ना चाह रही है। इसी कड़ी में मौसमी को पार्टी ने अपने साथ जोड़ा है। यह ७० वर्षीय अभिनेत्री भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुई। विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी हैं।
 मौसमी भाजपा नेताओं से मुलाकात कर रहीं थी। वैसे २००४ में हार  राजनीति में सक्रिय नहीं थीं। तब उन्होंने कोलकाता उत्तर-पूर्व सीट से चुनाव लड़ा था। मौसमी कोलकाता की ही रहनी वाली हैं। मौसमी की शादी महज १६ साल की उम्र  गयी थी और १८ साल में वे मां (बेटी) बन गईं थीं। फिल्मों में वे इसकी बाद आईं।