कांग्रेस घोषणा पत्र पर बरसे जेटली 

इसमें सुरक्षा वाले आइडिया को बताया ''खतरनाक'' 

भाजपा ने मंगलवार को जारी किये गए कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में किये गए वादों को ‘खतरनाक” बताया है। पार्टी नेता और मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जो आइडिया है वह ”खतरनाक” है।
एक प्रेस कांफ्रेंस करके जेटली ने कहा – ”राहुल गांधी के दोस्तों ने जो मेनिफेस्टो बनाया है वह जम्मू-कश्मीर और राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर सही नहीं है। गांधी ने कहा कि वह जो वादे करते हैं उसे लागू करते हैं। इस मेनिफेस्टो में ऐसे एजेंडे हैं जो देश को तोड़ने का काम करते हैं। राष्ट्र की एकता के खिलाफ जाते हैं। कांग्रेस और नेहरू गांधी परिवार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर जो निर्णय किया था वह ऐतिहासिक भूल थी।  उसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं कर सकता है। उस एजेंडे को और खतरनाक तरीके से आगे बढ़ाने की तैयारी है।”
जेटली ने कहा कि मेनिफेस्टो के ३५वें पन्ने में कहा गया है रूल-रेगुलेशन और कानून का रिव्यू होगा। ”राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर इस मेनिफेस्टो में कहा गया है कि यह स्पष्ट है कि जितना हमनें आतंक के खिलाफ झेला है किसी देश ने नहीं झेला होगा।  आतंक के खिलाफ लड़ाई २६/११ के बाद शुरू नहीं हुई थी। हम आतंकवादी की समस्या को काफी हद तक काबू कर चुके हैं। हमने जम्मू-कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा खोया और उसके बाद जिस प्रावधान को पंडित नेहरू ने इंदिरा जी ने, मनमोहन सिंह ने छूने का प्रयास नहीं किया। वह कहते हैं कि देशद्रोह करना अब अपराध नहीं होगा।  जो पार्टी ऐसी घोषणा करती है वह एक भी वोट की हकदार नहीं है।”