एनसीपी नेता त्रिपाठी का निधन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी का गुरुवार सुबह दिल्ली में लंबी   बीमारी के बाद निधन हो गया। त्रिपाठी (६७) को किसी समय एक युवा नेता के नाते पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के भी निकट माना जाता था।
त्रिपाठी लम्बे समय से बीमार थे। उनका जन्म २९ नंवबर, १९५२ को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ था। वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने अपने राजनीति करियर की शुरुआत कांग्रेस से की। बाद में जब शरद पवार ने एनसीपी का गठन किया तो त्रिपाठी एनसीपी में शामिल हो गए।
एनईपी नेता सुप्रिया सुले ने उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया जिसमें कहा – डीपी त्रिपाठी के निधन के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। वो एनसीपी के महासचिव थे और हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद रखेंगे, जो उन्होंने एनसीपी की स्थापना के वक्त किया था।  उनकी आत्मा को शांति मिले।”