उत्तराखंड में सड़क हादसा, 14 की मौत

एक बड़े हादसे में उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक सड़क हादसे में मंगलवार को 14 लोगों की मौत हो गयी। यह सभी बाराती बताए गए हैं। यह हादसा आज तड़के करीब 3 बजे हुआ। प्रशासन ने प्रभावितों के निकट परिजनों और घायलों को राहत राशि जारी की है।

जानकारी के मुताबिक यह बस बारातियों से भरी थी और 300 मीटर खाई में जा गिरी। इसमें 14 लोगों की जान चली गयी। यह हादसा चंपावत के सुखीढांग-रीठा साहिब मार्ग पर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे हुआ।

पता चला है कि यह सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। प्रशासन ने मौके पर पहुँच कर राहत कार्य शुरू करवाए शुरू करवाए। कठिन इलाका होने से लोगों को बचाने के काम में दिक्कत आई।