इसरो ने पी.एस.एल.वी-सी52 व दो छोटे उपग्रहों का किया सफल प्रक्षेपण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार की सुबह श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्च पैड से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पी.एस.एल.वी-सी52 का सफल प्रक्षेपण किया। नए साल में इसरो का यह पहला अभियान है। यह उपग्रह पृथ्वी की गतिविधियों पर नजर रखेगा जिसमें दो और छोटे उपग्रह भी साथ हैं।

इसरो ने पी.एस.एल.वी-सी52 ने कुल तीन उपग्रह सुबह 05:59 बजे लॉन्च किये। बता दें, ईओएस-04 एक रडार इमेजिंग सैटेलाइट है। इसे कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान के अलावा बाढ़ मानचित्रण जैसे अनुप्रयोगों और सभी मौसम स्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

साल 2022 में इसरो का यह पहला अभियान है। याद रहे पीएसएलवी के साथ दो छोटे उपग्रह भी हैं, जिनमें कोलोराडो विश्वविद्यालय, बोल्डर की वायुमंडलीय और अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के सहयोग से तैयार किया गया भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी) का उपग्रह इंस्पायर सेट-एक शामिल है।