अमित शाह कोविड-19 पॉजिटिव, अमिताभ स्वस्थ होकर घर लौटे

गृह मंत्री अमित शाह कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इस बीच अभिनेता अमिताभ बच्चन अब कोविड-19 से मुक्त हो गए हैं और स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं।
अमित शाह ने खुद ट्वीट करके अपने कोविड-19 होने की पुष्टि की है। एक ट्वीट कर उन्होंने उन सभी लोगों से कोविड -19 टेस्ट करवाने का आग्रह किया है जो हाल में उनके संपर्क में आए हैं।
इस बीच अभिनेता अभिताभ बच्चन स्वस्थ होकर घर लौटे आए हैं।  उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। अभिषेक अभी अस्पताल में ही जहाँ उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा है।