अभिनेता तापस पॉल का निधन, ममता ने शोक जताया

माधुरी दीक्षित के पहले हीरो, जाने माने बंगाली एक्टर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद रहे तापस पॉल का मंगलवार तड़के निधन हो गया। उनके निधन पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शोक जताया है। माधुरी दीक्षित ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक तापस का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह महज ६१ साल के थे। तापस अपने पीछे पत्नी नंदिनी और बेटी सोहिनी पॉल को छोड़ गए हैं।पॉल अपनी बेटी से मिलने मुंबई गए थे और कोलकाता लौटते समय हवाई अड्डे पर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। सुबह करीब चार बजे उनका निधन हो गया। उन्हें हृदय संबंधी समस्याएं थीं और दो साल से उनका इलाज चल रहा था।

उनके निधन की जानकारी के मिलते ही कमोवेश सभी बड़े और छोटे कलाकारों ने शोक और संवेदना जताई है। इंडस्ट्री के अलावा राजनीतिक हलकों में भी उनके निधन पर शोक जताया गया है।

तापस का जन्म पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर में हुआ था। उन्होंने हुगली मोहसिन कॉलेज से जीव विज्ञान में ग्रेजुएशन पूरी की थी। साल १९८० में उन्होंने तरुण मजुमदार की बंगाली फिल्म ”दादर कीर्ति” से डेब्यू किया और इसमें उनके साथ मधु रॉय चौधरी, देबर्शी रॉय और संध्या रॉय थीं।

बंगाली सिनेमा में चार साल काम करने के बाद तापस ने अपनी पहली हिंदी फिल्म ”अबोध” में लीड रोल प्ले किया था। साल १९८४ में रिलीज हुई हिरेन नाग निर्देशित फिल्म ”अबोध” से माधुरी दीक्षित ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। तापस ने अपने करीब ३० साल के फ़िल्मी करियर में तमाम दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया।

तापस के निधन पर ममता बनर्जी का ट्वीट –

Mamata Banerjee✔
@MamataOfficial
Saddened & shocked to hear about the demise of Tapas Paul. He was a superstar of Bengali cinema who was a member of the Trinamool family.Tapas served the people as a two-term MP and MLA. We will miss him dearly. My condolences to his wife Nandini, daughter Sohini & his many fans.