हिमाचल में एक लोक सभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी सभी सीटों पर बुरी तरह हार गयी है। चारों सीटों पर मुख्य विपक्षी कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने पार्टी की इस जीत को भाजपा की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के गुस्से का नतीजा बताया है। इन नतीजों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि मंडी लोकसभा सीट उनका गृह इलाका है।
मंडी लोकसभा सीट पर दिवंगत मुख्य्मंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने तीसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के खुशहाल चाँद ठाकुर को हरा दिया। यह सीट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह इलाका है, लिहाजा यहाँ भाजपा की हार उनके लिए संकट ला सकती है। मुख्य्मंत्री ने खुद यहाँ जमकर पसीना बहाया था।