लव-जिहाद और बलात्कार का लिव-इन पार्टनर ने लगाया आरोप, शख्स को गिरफ्तार कर कश्मीर से बेंगलुरु लाई पुलिस

कर्नाटका के बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस ने कश्मीर से एक 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति पर उसकी लिव-इन पार्टनर ने आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ बलात्कार और लव जिहाद किया है। बता दें पीड़िता ने सोशल मीडिया के जरिए युवक के खिलाफ आरोप लगाए थे और इसके बाद से ही पुलिस ने मोगिल अशरफ बेग नाम के इस युवक को गिरफ्तार कर कश्मीर से बेंगलुरु ले आर्इ। मोगिल अशरफ बेग के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध, आपराधिक धमकी, धोखाधड़ी और कर्नाटका धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार संरक्षण अधिनियम 2022 के तहत अवैध धर्मांतरण का प्रयास करने का आरोप हैं।